पेशाब की थैली में सूजन होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 12:03

मूत्रमार्ग में होने वाली सूजन/संक्रमण (सिस्टिटिस): यह संक्रमण मूत्राशय/मूत्र वस्ति तक सीमित रहता है। इसके वजह से जलन के साथ पेशाब, मूत्र की तीव्र इच्छा, बारंबार होना और असहनीय दर्द उत्त्पन्न होता है।

पायलोनेफ्राइटिस: यह गुर्दा संबंधी संक्रमण है। यह मूत्रमार्ग में संक्रमण(यूटीआई) का सबसे खतरनाक रूप है और इसमें ठंड लगना या लगातार बुखार का आना, पेट में दर्द, जीभ मचलते हुए या बिना जीभ मचले हुए उल्टी जैसे लक्षण उत्त्पन होती है।

मूत्रमार्ग में जलन या दाह (यूरेथरिटिस): यह संक्रमण मूत्रमार्ग से जुड़ा है। आमतौर पर ये दर्द पेशाब के दौरान जलन की वजह से होता है और पेशाब भी बुरे गंध(गंदे वास) के साथ होता है।

मूत्र पथ संक्रमण के संदर्भ में कुछ और महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द निम्लिखित है:

मूत्रमार्ग में आसामान्य संक्रमण (यूटीआई): आसामान्य/उग्र रूप से मूत्रमार्ग में फैले संक्रमण(यूटीआई)बढ़ने की वजह से सभी पुरुष, गर्भवती महिलाएं, मूत्र पथ के संरचनात्मक या कार्यात्मक असामान्यताओं वाले रोगी, मूत्र निकासी नली( मूत्र कॅथेटर्स)उपयोग करने वाले रोगी, गुर्दे की बीमारियों जैसे और अन्य प्रतिरक्षा में असमर्थता की स्थिति उत्तपन करती है।

मूत्र में संक्रमण के संकेत और लक्षण:

अत्यावश्यकता – पेशाब करने की तीव्र इच्छा
पेशाब में कठिनईया(डिसुरिया) – पेशाब करते समय जलन होना
बारंबार होना – बार बार पेशाब का आना, अक्सर कम पेशाब का होना
मलिन,अस्पष्ट/झागदार और हलके रंग का पेशाब होना
लाल, चमकदार गुलाबी या कोला रंग का मूत्र – मूत्र में रक्त का संकेत होना
मूत्र/पेशाब से बदबू आना
पेट में दर्द – अत्यधिक, दोनों तरफ से दर्द का होना, पेडू में दर्द(महिलाओं), चिरस्थायी (पेरेनियल) दर्द

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info